फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी नहीं रहा सुरक्षित'

Sun, 22 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बांसडीह कस्बे में बिहार के पत्रकार के निधन पर शोक प्रकट करते भासपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैंप कार्यालय पर रविवार को शोकसभा कर बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या की निंदा की गई। इस दौरान भासपा नेता संजय सिंह ने कहा की जिस देश या राज्य  में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ  सुरक्षित नहीं हो तो समझ लेना चाहिए की उस देश या राज्य में पूर्णतया जंगल राज स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से ये मांग करता हूं कि पत्रकार की हत्या करने वाले तथा इसमें शामिल हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। साथ ही मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। इस मौके  पर रामदयाल राजभर श्रीनिवास राजभर संजय राजभर ओमप्रकाश राजभर, मनोज राजभर  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें