बलिया। विद्युत विभाग की ओर आए दिन बकायेदारों की बिजली काटी जा रही है लेकिन दूसरी ओर लाइनमैन ही फिर कनेक्शन को जोड़ दे रहे हैं। अब अधिकारियों ने ऐसे लाइनमैन को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पूर्व में एक लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। अब कटे कनेक्शन जुड़े मिलने पर उपभोक्ता के साथ ही लाइनमैन पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिले में ही 2.50 लाख उपभोक्ताओं के यहां करीब 900 करोड़ का बकाया है। बकाया वसूली को लेकर समय-समय पर एकमुश्त समाधान योजना भी चला लेकिन अधिकांश बकाएदारों ने धनराशि जमा नहीं किया। अब विभाग बकाएदारों की बिजली की काटने व बकाया वसूली में जुटा है।
इस बाबत अधिशासी अभियंता विद्युत एके अग्रवाल ने बताया कि बकाया में कटे कनेक्शनों की पड़ताल कराई जा रही है। वैसे लाइनमैन भी चिह्नित होंगे जो कटे कनेक्शन को जोड़ दे रहे हैं और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।