चितबड़ागांव नगर पंचायत में बगैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी रामतीर्थ वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ सात विद्यालयों पर पहुंच कर तालाबंदी की।
इस दौरान चितबड़ागांव कस्बा के अमरजीत मेमोरियल सुभाष नगर, यूनिवर्स पब्लिक स्कूल अंबेडकर नगर, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल ब्रह्मी बाबा नगर, दारा पब्लिक स्कूल, इंदिरा गांधी मेमोरियल स्कूल, प्रोगेसिव कांवेंट स्कूल एवं नवभारत चिल्ड्रेन स्कूल पर खंड शिक्षाधिकारी ने तालाबंदी की।
इस बाबत खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि इन विद्यालयों को बंद करने के लिए पूर्व में नोटिस भेजा गया था। बावजूद प्रबंधकों द्वारा इसे संचालित किया जा रहा था। बताया कि अभी कई विद्यालय ऐसे है, जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधकों में हड़कंप मचा हुआ है।