फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अनुपस्थित 84 सीएससी संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री के लिए 16 अक्तूबर से विशेष अभियान चलेगा। तहसील सभागार में बुधवार को उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सीएससी संचालकों की बैठक हुई। इसमें अनुपस्थित 84 संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान के उद्देश्य किसानों के भूमि अभिलेखों को आधार से जोड़ना और किसानों को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराना है।
सीएससी संचालकों को प्रधान, कोटेदार, लेखपाल से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक किसानों को जागरूक कर फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए प्रेरित करना है। शिथिलता बरतने पर सभी को जिम्मेदारी तय होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने वीएलई को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री करने वाले सर्वश्रेष्ठ 10 संचालकों को तहसील प्रशासन सम्मानित करेगा। तहसीलदार ने सीएससी संचालकों को प्रतिदिन सेंटर खोलने और किसानों के कार्यों की प्राथमिकता देने के लिए कहा।
सीएससी के जिला प्रबंधक सर्वेश चौबे ने सभी संचालकों को प्रतिदिन के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। नायब तहसीलदार विशाल, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय वर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें