फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निर्धारित समय पर ट्रांसफार्मर ठीक न कराने पर 17 को नोटिस, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ट्रांसफाॅर्मरों मैं आई खराबी को निर्धारित समय में दूर न कराने पर 17 जेई के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए अभियंता ने संबंधित जेई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम की तरफ से निर्धारित समय में सप्लाई व्यवस्था में आने वाली दिक्कतों को दूर करने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ शक्ति बरतने के मूड में है। ट्रांसफाॅर्मरों में आई खराबी तत्काल दूर करने व जलने पर 24 से 72 घंटे के अंदर बदलने का नियम है। विद्युत निगम की तरफ से खराबियों को तत्काल दूर करने की योजना है। पिछले एक माह के अंदर ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी को निर्धारित समय में दूर करने में 17 जेई की लापरवाही सामने आई है।
ऐसे में अधिक्षण अभियंता ने इन सभी जेई को नोटिस जारी की है। साथ ही जवाब मांगा है कि ट्रांसफाॅर्मरों में आई खराबी को अभी तक दूर क्यों नही किया गया। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि जेई को नोटिस दी गई है। जवाब संतुष्ट न मिलने पर सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा प्राथमिकता पर रखा जा रहा है। सभी की जवाबदेही तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें