फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया रेलवे स्टेशन का उत्तरी प्रवेश भवन होगा दो मंजिला, जल्द होगा निर्माण

Sun, 26 Feb 2023 06:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया रेलवे स्टेशन का उत्तरी प्रवेश भवन होगा दो मंजिला, जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन

भवन निर्माण में खर्च होगे दो करोड़ रुपये, सिविल लाइन सहित 70 फीसदी लोगा का होगा जुड़ाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपये की लागत में सुंदरीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेशन का उत्तरी हिस्सा वाराणसी स्टेशन की तर्ज पर दो मंजिला बनाए जाने की कवायद चल रही है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्लेटफार्म संख्या चार से सटे बनने वाले भवन के प्रथम तल पर यात्री विश्रामालय के लिए बड़ा हाल, टिकट काउंटर सहित अन्य यात्री सुविधाएं होंगी। द्वितीय तल पर अधिकारियों के कार्यालय होंगे।
प्लेटफार्म संख्या चार से एक और बाहरी सर्कुलेटिंग एरिया में आने-जाने के लिए पुराने ब्रिज को तोड़कर उसके स्थान पर नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। जो प्लेटफार्म संख्या दो व तीन से भी जुड़ेगा। भविष्य में यात्रियों के सहूलियत के लिए लिफ्ट और एस्कलेटर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

भवन निर्माण का नक्शा वाराणसी के आर्किटेक्चर बना रहे हैं। उन्होंने ही मुख्य प्रवेश द्वार भवन का सुंदरीकरण की डिजाइन तैयार की है। निर्माण को लेकर पहले के बने पुराने भवनों को तोड़ दिया गया है। नक्शा आते ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। महुआ मोड़ से लेकर स्टेशन के बीच की दुकानों को तोड़कर सर्कुलेटिंग एरिया बनेगा, जिसका भव्य स्वरूप दिखेगा। दुकानों को और पीछे कर एक सुंदर मार्केट बनेगा।
रेल अस्पताल के सामने वाहन स्टैंड होगा। महुआ मोड़ की अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान को हटाने के लिए जिला प्रशासन से मांग कि गई है। ये दुकान हटते ही रेलवे पूरे क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित कर रही है।

उत्तरी गेट से सिविल लाइन सहित 70 फीसदी यात्रियों का होगा जुड़ाव
रेलवे स्टेशन के उत्तरी गेट जो महुआ मोड़ के नाम से मशहूर है। इस क्षेत्र में शहर की अधिक आबादी रहती है। सभी सरकारी कार्यालय व आवास मौजूद है। महुआ मोड़ की तरफ कोई सुविधा न होने के कारण लोग किराया देकर मेन गेट से ट्रेन पकड़ते है। उत्तरी गेट भवन के निर्माण के बाद सुविधा होने के बाद प्लेटफार्म एक से ज्यादा भीड़ चार पर होगी। इसी गेट से ज्यादा यात्री आएंगे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपये का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पूरे स्टेशन परिसर का कायाकल्प चल रहा है। प्लेटफार्म संख्या चार का विस्तार हुआ है। उत्तरी प्रवेश द्वार पर महानगरों की तर्ज पर भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें सभी यात्री सुविधाएं होंगी। नक्शा बनने के बाद निर्माण शुरू होगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें