बलिया। महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर के सतीशचंद्र कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को धरना दिया। जिसमें शिक्षक द्वारा एक कर्मचारी को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने के विरोध में नारेबाजी की गई। धरना सभा में उपस्थित वक्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही प्राचार्य से इस घटना की जांच कराकर आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की। धरना सभा में लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, रामभूषण मिश्र, अनिल कुमार, कृष्णानंद उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, महेश, राधेश्याम यादव, राजमंगल यादव, राजीव चौबे, कृष्णेश सिंह, कुंदन शुक्ला, रवि राम आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।