फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक नहीं मिला कोई कोविड-19 का मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैम्पल लेने के लिए पांच एम्बुलेंस को मेडिकल टीम और साजो सामान के साथ किया गया है तैनात
विज्ञापन

स्वयं अपनी जांच कराने की नहीं है सुविधा, प्रशासन जरूरी समझेगा तो कराएगा सैंपलिंग, नहीं है कोई शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। जनपद में अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। 28 अप्रैल तक कुल 462 सैम्पल स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए हैं। प्रतिदिन सैम्पल लेने के लिए पांच एम्बुलेंस मेडिकल टीम और पूरे साजो सामान के साथ तैनात हैं। यह टीम सूचना पर पांच क्षेत्र में पहुंचती है और सैम्पल लेती है। जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउलहक हुड्डा ने बताया कि सैम्पल लेने के लिए कोई सीमा नहीं है। कभी पांच भी लिया जा सकता है तो कभी 50-60 भी सैम्पल लिया जा सकता है। सैम्पल की जांच के लिए कोई धनराशि नहीं ली जाती है। सामान्य लोगों की जांच कराने के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं है। अभी उसी व्यक्ति का सैम्पल लिया जा रहा है, जिसमें गाइड लाइन के अनुसार लक्षण पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में सैम्पल लेने के दौरान कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आई है, उम्मीद करता हूं कि आगे भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें