फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 6000 लोन के 22442 रुपये जमा करने पर भी नहीं मिला नो ड्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से ठेला खरीदने के लिए योजना के तहत तिखमपुर माधोपुर निवासी सुनील कुमार केशरी ने 6 हजार लोन लिया लेकिन 22442 रुपये जमा कर देने के बाद भी सुनील को मुक्ति नहीं मिली। विभाग की तरफ से नो ड्यूज ही नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर वह विभाग का रोज चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

शहर से सटे तीखमपुर निवासी सुनील कुमार केसरी विकास भवन के सामने ठेला लगा चाय आदि बेचते थे। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजना के तहत रिक्शे के नाम पर 2005 में 6000 रुपये लोन लिए थे। 300 रुपये प्रतिमाह जमा करते हुए 5400 रुपये जमाकर रसीद भी ले लिए। सीडीओ को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पिछड़ा वर्ग के बाबू ने नोटिस देते हुए बताया कि 6000 लोन का ब्याज सहित लगभग 30000 रुपये हो गया है। इसमें से 9442 रुपये जमा किए गए हैं। बाकी धनराशि तत्काल जमा करने के लिए बाबू ने कहा।
पीड़ित नेे बताया कि किसी तरह से 13000 रुपये और जमा किए। इस तरह 6 हजार लोन के बदले 22442 रुपये जमा किए हैं। इसके बाद भी नो ड्यूज नहीं दिया जा रहा है। विभाग अभी भी बकाया दिखा रहा है। सीडीओ ओजस्वी राज ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर दोषी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें