फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्षत्रशाला, साईंस पार्क बनेंग

Wed, 10 Aug 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने बलिया को एक नई सौगात दी है। बसंतपुर स्थित शहीद स्मारक पर 50 करोड़ की लागत से आगामी दो वर्षों में नक्षत्रशाला व साईंस पार्क का निर्माण होगा। फिलहाल शहर के चंद्रशेखर उद्यान में 50 लाख की लागत से एक मिनी साईंस पार्क का निर्माण होगा। जिससे आठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं  को विज्ञान सम्बंधि उपकरणों से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन अक्टूबर में होगा।
विज्ञापन



नगर के एक होटल में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने बताया कि शहीद स्मारक की 10 एकड़ भूमि पर वहां के चेयरमैन रविशंकर सिंह पप्पू व जिला प्रशासन के सहयोग से उपलब्ध कराई गई है। इस नक्षत्रशाला व साईंस पार्क के बन जाने से विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों एवं अन्य लोगों को काफी मदद मिलेगी।


इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित अधिकारियों ने साईंस व मिनी साईंस पार्क, नक्षत्रशाला व विज्ञान मेले में बारे में विस्तार से बताया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उप्र के निदेशक डॉ एमके जे सिद्दकी के अलावा विभाग के अधिकारी राज्य परियोजना समन्वयक अनिल यादव, संयुक्त निदेशक एनएन प्रसाद, जेडी आईजी राम, लेखाकार राजेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें