फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रात चेकिंग के लिए उतरे एसडीएम, तीन ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। बिहार सीमा पर जय प्रभा सेतु के पास मांझी घाट पर उपजिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्र द्वारा शनिवार की रात ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसमें लाल बालू लदे तीन ओवरलोड ट्रकों को उप जिलाधिकारी ने सीज कर दिया। चार ट्रकों का चालान किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने बताया कि लगातार क्षेत्र से शिकायत मिल रही थीं कि लाल बालू लदे ट्रक ओवरलोड स्थिति में बिहार से आ रहे हैं। इससे हमारी सड़कें टूट रही हैं और यातायात नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। इसके क्रम में शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।
किसी का भी ट्रक बिहार से ओवरलोड स्थिति में उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस बीच शनिवार की शाम एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने भी लाल बालू लदे ट्रक को ओवरलोड की स्थिति में चांद दियर चौकी के पास से सीज कर दिया है। उप जिलाधिकारी ने खनन विभाग व परिवहन विभाग को इस बाबत सख्ती बरतने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें