फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ इंजीनियरों ने भरा अनुबंध पत्र, मिलीं तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायतों में तकनीकी मापन एवं इस्टीमेट तैयार करने के लिए नियुक्त किए जाने वाले 25 इंजीनियर/आर्किटेक्ट में से बृहस्पतिवार को नौ इंजीनियरों को अनुबंधित कर अलग-अलग विकास खंडों में तैनात कर दिया गया। डीपीआरओ ने बताया कि शेष इंजीनियरों को भी शीघ्र तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने जिले के लिए 25 इंजीनियरों का पैनल घोषित किया है। इन्हें ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाना है। जिले में 940 पंचायत हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के इस्टीमेट तैयार करने एवं तकनीकी मापन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आती रहती हैं। शासन ने गड़बडि़यों पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में इंजीनियर/आर्किटेक्ट नियुक्त करने का फैसला लिया है। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि इंजीनियर/आर्किटेक्ट की नियुक्ति के लिए शासन से आवेदन मांगे गए थे। शासन ने तय मानकों के आधार पर पात्र इंजीनियर और आर्किटेक्ट की सूची जिलेवार जारी की है। जिले को 25 इंजीनियर/आर्किटेक्ट की सूची मिली हैं। उसी के आधार पर अब तक नौ पैनल इंजीनियर और आर्किटेक्ट से निर्धारित प्रारूप पर अनुबंध पत्र भरवाया गया है।
पंचायतों में यह होगी व्यवस्था
शासन की प्राथमिकता गांवों का विकास है। इसके लिए पंचायतों में एक दर्जन से अधिक निर्माण व अन्य योजनाएं संचालित हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय, पानी निकासी के नाले, नाली, खड़ंजा, पंचायत घर आदि का निर्माण प्रमुख हैं। पंचायतों से निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता को लेकर शिकायत सामने आती रहती हैं। अभी तक कार्य के तकनीकी मापन एवं इस्टीमेट तैयार करने का काम पंचायत स्तर पर होता है। नई व्यवस्था के अनुसार, पंचायतों के कार्य का प्राक्कलन व माप पुस्तिका तैयार करने आदि का काम इंपैनल्ड इंजीनियर और आर्किटेक्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें