फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परिणय सूत्र में बंधे नौ वर-वधु

विज्ञापन
हजौली गांव ​स्थित खेल मैदान आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधु को उपहार देते रसड़ा विधायक प्र
विज्ञापन
चिलकहर। हजौली विकास मंच के तत्वावधान में हजौली चट्टी स्थित खेल मैदान परिसर में बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह आयोजित हुआ। इसमें नौ कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गड़वार और दुबहर थाना की पुलिस मौजूद रही। सामूहिक विवाह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

हजौली विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान नौ कन्याओं के लिए अलग-अलग मंडप तैयार किया गया था। प्रत्येक मंडप में अलग-अलग वर-वधु को बैठाया गया था। सामूहिक विवाह के दौरान उपस्थित महिलाओं ने मांगलिक गीत गाकर बारातियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने प्रत्येक वर-वधु को एक सूटकेस में समान तथा एक बंद लिफाफा दिए। इसके साथ ही कन्या पक्ष के लोगों ने अपने सामर्थ के अनुसार उपहार दिए। सामूहिक विवाह में हजौली के युवती की शादी नवला भगवानपुर जनपद हरदोई के साथ हुआ। जबकि हजौली बड़ी बस्ती निवासी युवती की शादी भरसर निवासी युवक के साथ हुई। हजौली टेकारही निवासी युवती की शादी आजमगढ़ के गढ़वल,बनकट निवासी युवक के साथ हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंटू कुमार, अमर सिंह, संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें