फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित नौ पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर पुलिस ने शनिवार को करीब दस दिनों से फरार चल रहे नौ पशु तस्करों को बसारिखपुर बड़ी मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें से आठ आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये के इनाम थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता शेख फैयाज, टुनटुन खां, मुन्ना खां, सलीम उर्फ बुलेट, सद्दाम, शेख फिरोज निवासी बसारिखपुर थाना सिकंदरपुर, योगेंद्र गुप्ता निवासी सहुलाई थाना पकड़ी, सुनील गुप्ता निवासी रक्शा डैनिया थाना पकड़ी, राकेश गुप्ता निवासी इंद्रासो थाना नगरा बताया।
पकड़े गए आरोपियों पर थाना सिकंदरपुर में गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज था जिसमें यह वांछित चल रहे थे। इसके अलावा आठ आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक औरंगजेब खां, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, विनोद यादव के अलावा सिपाही आनंद यादव, कुलदीप वर्मा, विजय कुमार यादव, संजय कुमार व हृदय प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें