फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज ने एकजुट होकर मतदान करने का किया आह्वान

विज्ञापन
रेवती कस्बा स्थित रामलीला मैदान परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते निषाद पार्? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रेवती। नगर के रामलीला भूमि पर रविवार को निषाद पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुहराज निषाद के चित्र की आरती के साथ प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम को वनवास हुआ तो पहले अपने दोस्त गुहराज के यहां पहुंचे। गुहराज ने उन्हें भगवान के रूप में संबोधित किया। कहा कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में सौ गांव निषादों का है। कहा कि एकजुट होकर मतदान करें तो सरकार आपकी होगी। चुनावी गणित समझाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस समाज के लोग एक होकर अपने नेता का चुनाव करते हैं तो वह पावर में आते हैं और आरक्षण का लाभ पाते हैं। आप बिखर कर रहते हैं इसलिए आपको पावर का लाभ नहीं मिल पाता। इस मौके पर पार्टी के महासचिव बहादुर निषाद, जिलाध्यक्ष राधेश्याम निषाद, शिव नारायण निषाद, डॉ. चंद्रमा कश्यप, राजेश साहनी, श्रीकांत प्रधान, राधेश्याम मांझी, राकेश निषाद, अनिल निषाद, राम दयाल, विनोद चौधरी, अच्छे लाल बिंद आदि रहे। अध्यक्षता श्रीप्रकाश साहनी व संचालन प्रेम कुमार साहनी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें