रिसाव की सूचना पाकर माैके पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददीयर पंचायत का लोहा टोला पूर्वा स्थित है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे पूर्वा की महिलाओं ने देखा कि निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पूरब से पश्चिम दिशा की तरफ पानी का रिसाव होना शुरू हो गया है। इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि सुमेर कुमार यादव को मोबाइल फोन से दी।
सूचना पाते ही सुमेर यादव अपने सहयोगियों के साथ रिसाव स्थल पर पहुंच गए और वहां बरसात होने के बावजूद वह रिसाव बंद करने में जुट गए। साथ ही उन्होंने एसडीएम बैरिया को त्वरित सूचना दी। उपजिलाधिकारी ने तुरंत जिलाधिकारी व एनएएचआई व एनकेसी के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देकर पूरी व्यवस्था के साथ मौके पर आने को कहा और स्वयं वहां पहुंच कर आसपास के ग्रामीणों को समझाया कि आप बेफिक्र रहे। किसी कीमत पर इसे टूटने नहीं दिया जाएगा।
इधर ग्रामीण अपने कार्य में युद्ध स्तर पर लगे रहे। फिर संबंधित विभाग के लोग भी आकर उसमें जुट गए,जिससे करीब तीन घंटे बाद जाकर रिसाव बंद हुआ। इस मौके पर टुन्नू यादव, नागेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, राजकिशोर यादव, प्रदीप यादव, नरेंद्र यादव, एसआई शिव प्रकाश मिश्रा दल बल के साथ मौजूद रहे।