फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवर्निवाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
उप्र जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारीगण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उप्र जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन इकाई के संगठन के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में संपन्न हुुआ। चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष रामसनेही यादव, ज्योति श्रीवास्तव, दयाराम मौर्य तथा क्षेत्रीय सचिव वाराणसी उमेश झा के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ सिंह, उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर नाथ पांडेय, सचिव के पद पर चंद्रभूषण पटेल, संयुक्त सचिव के पद पर रामायण सिंह यादव, कोषाध्यक्ष के पद पर अजय कुमार तिवारी, संगठन मंत्री के पद पर अनिल कुमार मिश्र व इकबाल अहमद, आय-व्यय निरीक्षक के पद पर संतोष कुमार, संरक्षक के पद पर अनिरूद्ध सिंह, अध्यक्ष संघर्ष समिति के पद पर रघुनाथ यादव तथा सचिव संघर्ष समिति के पद पर बजरंगी प्रसाद को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान सभी नवर्निवाचित पदाधिकारियों को रामसनेही यादव, ज्योति श्रीवास्तव, दयाराम मौर्य तथा क्षेत्रीय सचिव वाराणसी उमेश झा ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें