फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने बेल्थरारोड स्टेशन का लिया जायजा

विज्ञापन
बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम विजय कुमार पंजियार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण यान से बेल्थरारोड पहुंचे डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर परिसर में लगे पोस्टर बैनर को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार, परिचालन व्यवस्थाओं, स्टेशन पर संरक्षा उपकरणों, परिसर की स्वच्छता और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डीआरएम ने दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत प्लेटफार्म निर्माण, भवन सुधार, पैदल उपरिगामी पुल, यार्ड प्लान, सिग्नल एवं नई लाइन बिछाने के लिए मानक के अनुरूप स्थान निर्धारण के अलावा यात्री हित के कार्यों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मातहतों को दिशा निर्देश दिया। इसके पूर्व, डीआरएम ने लार रोड और बेल्थरा रोड स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 12 स्पेशल का संरक्षा परीक्षण एवं निरीक्षण किया। डीआरएम ने समपार फाटक पर दोहरीकरण से संबंधित कार्य योजनाओं की पड़ताल की। मौके पर अपर मंडल प्रबंधक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, मंडल इंजीनियर अतुल त्रिपाठी, विद्युत इंजीनियर सत्येंद्र यादव, सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी, यांत्रिक इंजीनियर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सुरक्षा कमांडेंट डॉ. अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें