फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

विज्ञापन
कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे का कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को स्वागत गाजे-बाजे के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष का काफिला हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर उदयभान, हनुमान मंदिर से कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पर पहुंचा।जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री पांडे का पदभार ग्रहण कराया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ही सरकार भुखमरी बेरोजगारी जातिवाद से दूर कर सकती है। जबकि प्रदेश व देश में बैठी सरकार कट्टरपंथी माइंड बनाकर काम कर रही है। प्रदेश में युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार मौन धारण कर केवल कागजों में फर्जी रोजगार दे रही है। वहीं पूर्वी जोन के प्रभारी व प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आमजन की लड़ाई लड़ने के लिए पिछले चार माह से संघर्ष कर रही हैं। हमारी योजना से प्रदेश से भुखमरी संप्रदायवाद इतिहास से मुक्त कराकर गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाना है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और नौजवानों का साथ लेकर कांग्रेस पार्टी को जनपद का नाम बढ़ाने का काम करूंगा। कांग्रेस पार्टी के लिए हर कदम चलने के लिए तैयार रहूंगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, राजीव उपाध्याय, शैलेश सिंह पप्पू, सागर सिंह राहुल, शशिकांत त्रिपाठी, अशोक पाठक, घनश्याम सहाय, बृजेश सिंह गांट, शिवप्रताप ओझा, मुन्ना उपाध्याय, जवाहर चौहान, ज्ञानेंद्र पांडे ,उषा सिंह, जितेंद्र राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी व संचालन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें