फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के निरीक्षण में गेटमैन को मिला ढाई हजार का इनाम

विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक व अधिकारी गण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को छपरा-इंदारा रेल खंड का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने बकुल्हा और माडल स्टेशन बलिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बकुल्हा में स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, पॉइंट एंड क्रासिंग, स्टेशन मास्टर कक्ष एवं प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। बकुल्हा स्टेशन परिसर में नव निर्मित गैंगमैन विश्राम गृह का उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक से कराया। छाता स्थित समपार संख्या 2सी के अंडरपास का निरीक्षण किया। जलभराव के कारणों को समाप्त करने को कहा। सुरेमनपुर स्टेशन पर महिला प्रतीक्षालय, साधारण यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय, स्टेशन भवन, रेलवे कालोनी आदि का निरीक्षण किया। वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों की सुविधा हेतु स्टेशन पर नवनिर्मित उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक से कराया।
इसके बाद साढ़े 12 बजे जीएम मॉडल स्टेशन बलिया पर पहुंचे। उन्होंने आवासीय रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर रेलकर्मियों के परिजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में बच्चों के लिए नवनिर्मित आदर्श उद्यान पार्क का लोकार्पण बच्चों से ही कराया। नए पार्क में पौधरोपण भी किया। स्टेशन भवन, प्लेटफार्म संख्या चार के निर्माण कार्य, दूसरी वाशिंग लाइन, प्रतीक्षालयों, यात्री निवास एवं अधिकारी विश्रामालय का भी निरीक्षण किया। अधिकारी विश्रामालय में नवनिर्मित अतिरिक्त यूनिट नंबर तीन एवं पर्यवेक्षक विश्रामालय का उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक से कराया।
विज्ञापन

जीएम के निरीक्षण के दौरान वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएस नाबियाल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज एंड वैगन बीपी सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आर अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-2 प्रवीण कुमार पाठक, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रतीक सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) एके सक्सेना, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-1 आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर-2 त्रयम्बक तिवारी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक नरेश कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वीके यादव, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
बेहतर कार्य के लिए दिया पुरस्कार
जीएम रेलवे ने बकुल्हा में स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, पॉइंट एण्ड क्रासिंग, स्टेशन मास्टर कक्ष एवं प्लेटफार्म पर बेहतर सफाई पर स्टेशन अधीक्षक एमए अंसारी को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। माडल स्टेशन बलिया स्थित गार्ड/ड्राइवर रनिंग रूम और चिकित्सकीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मेडिकल स्टाफ, दवाओं व उपकरणों के प्रबंधन से खुश होकर यूनिट को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। सहतवार-बांसडीहरोड के मध्य समपार संख्या-11बी पर निरीक्षण के साथ गेटमैन का संरक्षा ज्ञान परखा। संतुष्ट होने पर गेटमैन खुर्शीद अहमद खां को ढाई हजार का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें