फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया से दिल्ली और मुंबई तक जल्द चलेगी नई ट्रेन, सांसद मस्त ने बताया कि रेलवे से मिली स्वीकृति 

Wed, 16 Sep 2020 06:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह 'मस्त' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन का परिचालन शीघ्र शुरू होगा। वहीं, मुंबई के लिए भी बलिया से नई ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए रेलवे ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि फिलहाल गाजीपुर से चलने वाली ट्रेनों का भी विस्तार छपरा तक कराने का प्रयास जारी है। सांसद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि एनएच 31 के पुननिर्माण का कार्य गाजीपुर के कठवां मोड़ से शुरू हो गया है। इस काम में अब और तेजी आएगी। औड़िहार से छपरा तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश रेलवे द्वारा जारी कर दिया गया है।

बलिया से दिल्ली और मुंबई तक जल्द चलेगी नई ट्रेन, सांसद मस्त ने बताया कि रेलवे से मिली स्वीकृति अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो इस वित्तीय वर्ष में बलिया तक दूसरी लाइन पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। बलिया संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सांसद ने जल संरक्षण, जैविक खेती सहित कई कार्य योजनाओं की चर्चा की और कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें