फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसड़ा एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक लूटकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुधवार की सुबह सिधागर घाट टेढ़ी पुलिया के पास से एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक से हुई लूट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूट के 5,82,500 नगद, दो बाइक, रिवाल्वर समेत तीन असलहा, तीन कारतूस, एक मोबाइल एवं एक चाकू बरामद किया। वही शेष पैसे के बारे में कार्रवाई चल रही है। बुधवार को नवागत पुलिस अधीक्षक रामकरन नय्यर ने पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा किया। बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता रवि भारद्वाज उर्फ तेजा पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी छितौनी थाना रसड़ा, अंकित कुमार पुत्र जनार्दन राम निवासी कुरेम थाना रसड़ा, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी सरदासपुर थाना रसड़ा, प्रिंस सिंह उर्फ मानवेंद्र सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह निवासी मुडेरा थाना रसड़ा बताया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूट के 582500 रुपया नगद तथा घटना में प्रयुक्त दो बाइक, चार मोबाइल व अवैध तमंचा, करातूस, रिवाल्वर व चाकू तथा वादी का आधार कार्ड बरामद हुआ। बताया कि आफताब अहमद पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी अवराकोल थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर जो हिटाची एटीएम का फ्रेंचाइजी पाली चट्टी थाना क्षेत्र कासिमाबाद में चलाता है। संचालक 26 जुलाई 2021 को करीब दो बजे अपनी बाइक से एक्सिस बैंक रसड़ा से 813900 रुपये निकाला। जिसमें से 15 हजार रुपये अपने खाते में जमा कर दिया। शेष 798900 रुपये वह अपने बैग में लेकर अपनी दुकान के लिए 3.45 बजे निकला। जैसे ही वह कासिमाबाद मार्ग पर नगहर चट्टी से करीब 500 मीटर आगे पहुंचा कि तीन बाइक पर सवार पकड़े गए आरोपी पहुंचे और संचालक से असलहा सटाकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर रसड़ा कोतवाली में लूट का मामला पंजीकृत कराया गया था। इस घटना में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक रसड़ा एवं एसओजी टीम को लूटकांड के अनवारण के लिए निर्देशित किया था। इसीक्रम में गठित टीम ने लूटकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी अंकित ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में वह एटीएम का फ्रेंचाइजी चलाता था। पैसे की कमी के कारण फ्रेंचाइजी बंद हो गयी। जिसे पुन: चालू करने के लिए अपने साथी रवि भारद्वाज, नीरज सिंह, प्रिंस सिंह के साथ मिलकर दूसरे फ्रेंचाइजी मालिक आफताब अहमद को लूटने की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी नीरज ने बताया कि पूर्व में मेरे द्वारा जनपद गाजीपुर, बलिया में भी अपराध कारित किया गया था। आरोपी रवि ने बताया कि मेरे द्वारा भी बलिया में अपराध किए गए हैं। घटना के सफल एवं त्वरित अनावरण करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम का उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, एसओजी प्रभारी संजय सरोज, उप निरीक्षक राम सजन नागर, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य, उप निरीक्षक राजकपूर सिंह, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह, उप निरीक्षक सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप सिंह, अतुल सिंह, वेद प्रकाश दुबे, शशिप्रताप सिंह, कांस्टेबल राकेश यादव, विजय राय, रोहित यादव, मनोज पाल, धर्मेंद्र कुमार, चालक अनिल पटेल, उमेश कुमार, चन्द्रभान सिंह, उमेश कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें