फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
कोषागार में नवागत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही कार्यभार ग्रहण करते। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले के नवागत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को कोषागार पहुंच कार्यभार ग्रहण कर लिया। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह से उन्होंने चार्ज लिया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई। 1997 बैच के पीसीएस व 2012 बैच के आईएएस शाही मूल रूप से कुशीनगर जनपद के रहने वाले हैं। इससे पहले विशेष सचिव नगर विकास के पद पर थे। इसके अलावा अपर परियोजना निदेशक नमामि गंगे, नगर आयुक्त वाराणसी, लखनऊ व रायबरेली के एडीएम, लखनऊ में सिटी मजिस्ट्रेट व नोएडा विकास प्राधिकरण में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। रसायन विज्ञान से एमएससी कर चुके श्रीहरिप्रताप शाही ने दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत डीएम ने सीडीओ, मुख्य राजस्व अधिकारी व सभी एसडीएम से जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें