रामगढ़। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर पहुंचे केंद्रीय सर्वेक्षण टीम गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव रमेश कुमार ने केहरपुर में हुए बाढ़ कटान का निरीक्षण किया और स्थायी हल का निर्देश दिया था लेकिन अधिकारियों ने डेंजर जोन बना रामगढ़ गंगापुर जहां पर गंगा नदी व एनएच के बीच मात्र सात मीटर शेष बचा है। उसको दिखाना मुनासिब नहीं समझा। साथ ही 39 करोड़ रुपये के लागत से बने दुबे छपरा बंधा जो इस बार की बाढ़ में बह गया । उसको दिखाना मुनासिब नहीं समझ। जिसके चलते लोगों में जिला के अधिकारियों के प्रति तरह-तरह के चर्चे सुनने के मिली । साथ ही उदयीं छपरा, गोपालपुर दुबे छपरा , रामगढ़ गंगापुर के लोग अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से मायूस नजर आए।