फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नेताजी ने सड़क से सदन तक लड़ी कमजोरों की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव और संचालन बीरबल राम ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक संग्राम सिंह यादव, विशिष्ट तिथि पूर्व सांसद रामाशंकर विद्यार्थी राजभर, अद्याशंकर यादव ने श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्ष पर चर्चा की। कहा कि नेताजी के रक्षा मंत्री रहते हुए सेना के जवानों को सम्मान दिया। सेना के लोग कभी भूल नहीं सकते। नेताजी ही ऐसे रक्षा मंत्री रहे कि सेना के जवानों को शहीद होने पर राजकीय सम्मान के साथ उनका शव आज भी उनके घर पहुंचाया जाता है। 1995 में मूल रूप से जो आरक्षण के तहत दलितों, पिछड़ों को लड़ने का मौका मिला वह नेताजी का ही देन है। यशपाल सिंह, राजन कन्नौजिया, बदरूदूजा उर्फ बबलू अंसारी, सुभाष चौहान, चिंता देवी, सीमा राजभर, रामजी गुप्ता, अनिल राय, सुशील कुमार पांडेय, मतलबू अख्तर, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, सैयद सोयबुल इस्लाम, जलालुद्दीन जेडी, जुबेर सोनू, मुकेश जायसवाल, सुजीत सिंह आदि थे। स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित जय हिन्द जय सेवा सम्मान समारोह गोविन्दपुर स्थित मैरेज हॉल में हुआ। ऐसे युवाओं को सम्मानित किया गया जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी नि: स्वार्थ सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य अतिथि अजीत कुमार राय, विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बंशीधर यादव रहे। सम्मानित होने वालों में जावेद सिद्दीकी प्रयागराज, ग्राम प्रधान उजियार शोएब अंसारी, रोहित रंजन गुप्ता, पीयूष सिंह, अभिषेक गोंड, अभिषेक अभी, अक्षय मिश्रा, राजू राजभर, जगमोहन सिंह गोलू, सूर्यदेव सूरज, संजीव गिरी, राहुल राय, हरिओम नारायण, सिद्धार्थ राय हैप्पी, आदित्य केशरी, आकाश जायसवाल, अविनाश पांडेय, शिवम केशरी, धनु कुमार, सुनील पासवान आदि रहे।
सामाजिक एकता दौड़ में भरा फर्राटा
बलिया। नगर में मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में सामाजिक एकता दौड़ का आयोजन किया गया। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, भाईचारा और एकता का संदेश देना है। धावकों को हरी झंडी फेफना विधायक संग्राम यादव दिखाई। सपा नेता अनिल राय, अभिषेक सिंह, साजिद कमाल, पिंटू पासवान, साजिद कमाल, अमन सिंह, तेज प्रताप, अनुराग पटेल, मोहित चौधरी व अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर मनाई जंयती
सिकन्दरपुर। सपा कैम्प कार्यालय पर बुधवार को स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। सिकन्दरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाना। कहा कि नेताजी दबे कुचले, शोषितों एवं किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और मजदूरों के नेता थे। उन्होंने जनहित के सवालों पर हमेशा सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम किया। मदन राय, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, रामजी यादव आदि नेताओं ने संबोधित किया। ओम प्रकाश सिंह, देवनारायण यादव, राजकुमार वर्मा, शिवजी राय, हृदय नारायण यादव, गुरुज लाल राजभर, चंद्रमा यादव, खुर्शीद आलम, नंदू चौहान, बबलू सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें