फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में सरकार की विभिन्न योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए एवं आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत विकासखंड गड़वार से की गई। लोक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त शामिल हुए। कार्यक्रम में ब्लाॅक के ग्राम प्रधान, पंचायतों और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करना है। ग्राम सभा के लोग ही लोकतंत्र में पहली पीढ़ी के लोग हैं। इसीलिए इस कार्यक्रम का नाम लोक संवाद कार्यक्रम-''ग्राम सभा से लोकसभा तक'' रखा गया है। लोक संवाद का यह कार्यक्रम जनपद के 940 ग्राम पंचायतों में 26 जनवरी 2024 तक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चलता रहेगा।
उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम सभा के सदस्यों और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्यों को लाभान्वित करने का प्रयास करें और ये लाभार्थी सदस्य गांव के दूसरे वंचित लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत समिति के सदस्यों की सहभागिता की गई है, जो चुनाव के बाद लगभग उपेक्षित हो जाते हैं। उनको इस कार्यक्रम से जोड़ते हुए ग्राम सभा से लोकसभा तक की सीढ़ी बनाने की परिकल्पना की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सीडीओ ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, कृषि उपनिदेशक मनीष कुमार सिंह थे।
पंदह में बीडीओ दीपक सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाना है, ताकि उसे समुचित लाभ मिल सके। पात्र लाभार्थियों को आवास और दिव्यांग प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर दीपक सिंह, प्रदीप शर्मा, सूर्यनाथ यादव, वेद व्यास सिंह, अश्वनी यादव, सुनील कुमार, उपेंद्र यादव व पीयूष गुप्ता थे।

महिलाओं को वितरित किया गया प्रमाण पत्र
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सांसद, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना, महिला स्वयं सहायता समूह की लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें