सहतवार (बलिया)। मामा पर जानलेवा हमला करने वाला भांजे धर्मेंद्र राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मेंद्र राजभर बचपन से सहतवार कस्बा स्थित नानी-नाना के घर रहता था। मामा धनजी राजभर पालन पोषण कर बड़ा किया था। परिजनों ने बताया कि एक शादी समारोह से लौटने के बाद धनजी देखा कि भांजा धर्मेंद्र शराब के नशे में घर के फर्श पर बिना खाना खाए सोया हुआ है। ममता से भरे मामा ने अपने भांजे को उठाने और खाना खिलाने की कई बार कोशिश की। इसी दौरान नशे की हालत में भांजे ने अचानक चाकू से अपने मामा पर हमला कर दिया। धनजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बीएचयू रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मामा पर चाकू से हमला करने वाला भांजा धमेंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।