बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पड़ोसी ने महिला के घर में जाकर उसका अश्लील फोटो बना लिया। इसके बाद व्यक्ति ने ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म किया और पैसा भी ऐंठा। महिला ने व्यक्ति पर यह आरोप लगाते हुए बांसडीह रोड थाने के साथ ही एएसपी में इसकी शिकायत की और उचित कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने कहा कि पड़ोसी का मेरे घर में आना जाना था। वह इसी का फायदा उठाकर मेरे घर में आकर मेरा नहाते हुए अश्लील फोटो खींच ली और अपने एक मित्र के साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल किया। दुष्कर्म करने के साथ ही मुझसे पैसा भी लेता गया। दोनों ने मिलकर के मेरा फोटो वायरल किया। एएसपी डीपी तिवारी ने जांच के आदेश दिए हैं।