बैरिया। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस सुरेमनपुर में रेलवे के जमीन पर बने मौनी बाबा के समाधि स्थल पर रहने वाली वृद्ध साध्वी को सुरक्षा प्रदान करने में विफल है। उक्त साध्वी को शरारती तत्व बार-बार परेशान करते हैं। आश्रम पर मुर्गा ले जाकर काटते हैं। चोरी करने के साथ सामान नष्ट करना, ईंट पत्थर चलाना शरारती तत्वों की आदत बन गई है। सुरेमनपुर पुलिस चौकी में पीड़िता साध्वी जानकी दास कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन चौकी इंचार्ज शरारती तत्वों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। साध्वी ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान अपेक्षित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मैंने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। उचित कार्रवाई करूंगा।