फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली झगड़े में पड़ोसी ने ली पड़ोस के युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर ग्राम पंचायत के मल्लाह टोली में गुरुवार की देरशाम हुई झड़प में एक युवक की जहां मौत हो गई। वहीं, मृतक का छोटा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। अभी एक पखवाड़े पहले ही युवक की सगाई हुई थी।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत के जगदीशपुर मल्लाह बस्ती में गुरुवार की देरशाम दादुल मल्लाह के पड़ोसी के दरवाजे पर दशरथ मल्लाह बैठकर शराब पी रहे थे, इस पर दादुल मल्लाह ने दशरथ को शराब पीने से रोका तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। शोर सुनकर दशरथ मल्लाह कके पुत्र भी आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी, डंडा से लैस होकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। अंधाधुंध ईंट-पत्थर भी चले। मारपीट के दौरान दशरथ मल्लाह के दोनों पुत्र मुकेश (21) व छोटे पुत्र विशुनदेव(18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुकेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर दिया। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए मऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव पहुंचते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद दादुल मल्लाह के पूरे परिवार के लोग फरार है। मृतक के पिता दशरथ मल्लाह की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें