फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कूड़ा उठान में लापरवाही, नगर का कूड़ा सड़कों पर बिखर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या बन चुकी है। गांव से लेकर नगरीय क्षेत्रों में मनमानी तरीके से कूड़े का उठान किया जाता है। नगर का कूड़ा करीब सात किमी दूर ट्रकों से कूड़ा ले जाया जाता है जो हवा से पूरे शहर में बिखरता है। आते जाते लोगों के ऊपर भी गिरता है। लेकिन इस लापरवाही की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
विज्ञापन


गांवों के साथ ही नगरीय इलाकों को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की कवायदें की गई हैं। नगर क्षेत्र से लेकर गांवों तक कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित करने पर काफी जोर है। इसके तहत जिले के 1809 राजस्व गांवों के सापेक्ष 886 राजस्व गांवों के दो चरणों में 59.70 करोड़ की धनराशि कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण व इससे संबंधित कार्यों के लिए जारी किया गया है। हालांकि अभी तक महज 90 गांवों में ही इसका निर्माण पूरा हो सका है। इसी तरह नगरीय क्षेत्राें में कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित करने के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी की गई है। बलिया नगर पालिका क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए नगर से करीब सात किमी दूर छोड़कर में कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया गया है। नगर में जगह-जगह जमा कूड़े को ट्रकों पर लाद कर कूड़ा निस्तारण केंद्र तक पहुंचाया जाता है। लेकिन इसमें भी खूब लापरवाही बरती जाती है। ट्रकों पर लदे कूड़े को बिना ढंके ही ले जाया जाता है। आलम यह है कि कूड़ा लदे ट्रक शहर के बीचोबीच होकर गुजरते हैं। इस दौरान हवा से कूड़े में शामिल प्लास्टिक व अन्य कचरा हवा से उड़कर सड़कों पर बिखरता है। इतना ही नहीं सड़क से गुजरने वाले लोगों के उपर भी गिरता है। लेकिन इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन उदासीन बना हुआ है।
सफाईकर्मियों को भी करनी पड़ती है दोबारा सफाई
नगर में रोजाना निकलने वाले कूड़े को जहां सफाईकर्मी एक जगह इकट्ठा करते हैं, जहां ट्रकों पर लादा जाता है। वहीं दूसरी ओर इसी कूड़े को ले जाते समय लापरवाही बरतने के कारण पूरे शहर में विखरने का काम किया जाता है। इस तरह उठाया गया कूड़ा कर्मियों की मनमानी से ही फिर नगर की सड़कों व मोहल्लों में पहुंच जाता है। इसके चलते सफाईकर्मियों को भी दोबारा कूड़ा साफ करना पड़ता है।
विज्ञापन


कूड़े को बंद वाहनों में ही ढोने का निर्देश दिया गया है। ट्रकों पर ले जाते समय उसे ढंककर ले जाने को कहा गया है। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। -आत्रेय मिश्र, एसडीएम व प्रभारी ईओ नगर पालिका, बलिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें