फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की जानकारी लेने पहुंची एनडीआरएफ

Mon, 17 Jul 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे अफसर।
विज्ञापन
वाराणसी से आकर जिले में कैंप कर रही एनडीआरएफ की टीम ने डीएम के निर्देश पर बाढ़ तथा कटान प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम के अफसरों ने सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित  दूबे छपरा, दयाछपरा, केहरपुर, गोपालपुर, उदय छपरा सहित दर्जन भर इलाकों में जाकर बाढ़ और कटान के बारे में तटवर्ती लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म के दिशा निर्देशों के अनुसार चिन्हित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों केहरपुर, दुबे छपरा, गोपालपुर, सुघर छपरा, दया छपरा,उदय छपरा तथा प्रसाद छपरा आदि ग्रामों का एनडीआरएफ की टीम ने संबंधित क्षेत्रों के क्षेत्रीय लेखपालों के साथ बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए बनाए जाने वाले शेल्टर, स्थानीय नौकाओं की जानकारी ली तथा उसी के अनुसार बाढ़ राहत बचाव की रणनीति तैयार की ताकि बाढ़ की स्थिति में प्रभावी रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके। बाढ़ ग्रस्त इलाकों की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल वरुण चौबे, नीलेश मिश्रा तथा एनडीआरएफ के ऑफिसर नागेंद्र सिंह ,अब्दुल्ला खान सब इंस्पेक्टर उदय कुमार यादव तथा नीम सिंह भाटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें