सिकंदरपुर। विकास खंड नवानगर में मंगलवार को सीएससी वाईफाई चौपाल के तहत केंद्र सरकार की पहल पर नि:शुल्क इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ दिया गया। जिससे पूरे ब्लॉक में फ्री इंटरनेट की सुविधा शुरू हो गई। वहीं, ब्लॉक द्वारा इंटरनेट कनेक्शन के नाम पर खर्च किए जा रहे लाखों रुपए की बचत भी होगी। इस बाबत खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, कोटेदार व आंगनबाड़ी केंद्र पर भी फ्री में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे लोगों को कागजी कार्य के लिए ब्लॉक व तहसील मुख्यालय की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी। इस मौके पर रजत सिंह, उपेंद्र यादव आदि रहे।