बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके दृष्टिगत अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/नोडल अधिकारी (लोक अदालत) हुसैन अहमद अंसारी की अध्यक्षता में बुधवार को समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के साथ प्री-ट्रायल बैठक हुई, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा की गई। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेंद्र पाल राणा के द्वारा किया गया।