फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 9.45 करोड़ से होगा नरही-पतार भरौली मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के राजेश्वर मोड़ से चितबड़ागांव गाजीपुर मार्ग पर स्थित पतार भरौली तक पांच किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 9.45 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव के स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसको देखते हुए विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस मार्ग के बन जाने से बलिया-गाजीपुर के लोगों का आना जाना काफी आसान हो जाएगा
विज्ञापन

जनपद में एनएच-31 का पुनर्निर्माण करीब एक वर्ष पहले हुआ जिससे इस पर आवागमन काफी सुगम हो गया है। इस मार्ग पर राजेश्वर मोड़ से दौलतपुर होते हुए गाजीपुर जनपद की सीमा में पतार भरौली का मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। बताया जाता है कि पिछले पांच सालों से इस सड़क की हालत जर्जर है। ये सड़क सुरापाली, खरगपुरा, कैथवली, बड़ौरा, दौलतपुर, कथरिया, फिरोजपुर, लड्डूपुर, शहाबुद्दीनपुर, कारो होते हुए गाजीपुर जिले पतार भरौली के पास चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद मार्ग को जोड़ती है। इस सड़क पर रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। यह सड़क पूरी तरह ग्रामीण इलाके से होकर गुजरती है और इसके निर्माण को लेकर लगातार ग्रामीणों की ओर से आवाज उठाई जाती रही है। अब मार्ग की सूरत बदलने की उम्मीद है। इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने राज्य योजना के तहत चौड़ीकरण व सुदृढिकरण योजना में शामिल करते हुए 9.45 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अब इसके स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरु कर दी है।
-
कई गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा
एनएच 31 के राजेश्वर मोड़ से गाजीपुर के पतार भरौली तक इस सड़क के चौड़ीकरण होने के बाद गाजीपुर के कई गांवों के लोगों को बक्सर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। पहले यह लोग चितबड़गांव होकर आते-जाते थे। इसके सड़क से 15 किमी की दूरी कम हो जाएगी। इसी तरह नरही व आसपास के लोगों को मुहम्मदाबाद आदि के क्षेत्रों में आना-जाना हो जाएगा।
विज्ञापन


राजेश्वर मोड़ से पतार भरौली तक की सड़क को चौड़ीकरण व सुदृढिकरण योजना में शामिल किया गया है। स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडरिंग प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया वृत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें