फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नरहेजी पीजी कालेज का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में श्री नरहेजी पीजी कालेज के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भी नरहेजी पीजी कालेज दबदबा कायम रहा। मेजबान कॉलेज पूरे प्रतियोगिता में 73 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गांधी महाविद्यालय मिड्ढा 45 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज 24 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 5000 मीटर की दौड़ में नरहेजी पीजी कॉलेज की ज्योति सिंह प्रथम स्थान, गांधी महाविद्यालय मिड्ढा की रोशनी द्वितीय स्थान, इसी कॉलेज की राजरानी तृतीय तथा कुवर सिंह महाविद्यालय बलिया की निधि प्रजापति ने चतुर्थ स्थान प्राप्त की। बालक वर्ग में 5000 मीटर की दौड़ में मेजबान कॉलेज के आरिफ प्रथम, गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के दीपक पासवान द्वितीय, नरहेजी पीजी कॉलेज के सौरभ चहल तृतीय तथा गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के सोनू राजभर चतुर्थ स्थान पर रहे। बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में नरहेजी पीजी कॉलेज के आरिफ अली पहले, गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के दीपक पासवान दूसरे तथा नरहेजी पीजी कॉलेज नरही के सौरभ चहल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 3000 मीटर दौड़ में नरहेजी पीजी कॉलेज की ज्योति सिंह प्रथम, गांधी महाविद्यालय मिड्ढा की रोशनी कन्नौजिया द्वितीय तथा देवकी तीसरे स्थान पर रही। वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में गांधी महाविद्यालय मिड्ढा की दीपशिखा प्रथम, कुंवर सिंह महाविद्यालय बलिया की शालिनी पांडेय द्वितीय तथा देवेन्द्र पीजी कालेज बेल्थरारोड की अंजली यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालक वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में नरहेजी पीजी कॉलेज के सुनील यादव प्रथम, संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही के सिंह अभिषेक द्वितीय तथा नवीन मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही के अभिषेक प्रथम, देवेन्द्र पीजी कॉलेज बेल्थरारोड के दीपक यादव द्वितीय, टाउन डिग्री कॉलेज बलिया के अंकित सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में नरहेजी पीजी कालेज की मोनी को पहला, कुंवर सिंह महाविद्यालय बलिया की शालिनी पांडेय को दूसरा तथा गांधी महाविद्यालय मिड्ढा की सोनामती को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद पुरुष वर्ग में नरहेजी पीजी कॉलेज के सुनील यादव प्रथम, गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के चन्द्रभान यादव तथा टाउन डिग्री कॉलेज बलिया के शुभम कुमार सिंह को तृतीय स्थान मिला। भाला प्रक्षेप में टाउन डिग्री कॉलेज बलिया के ओम प्रकाश यादव पहले, संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही के दुर्गेश कुमार यादव दूसरे, किसान पीजी कॉलेज रक्सा के रितेश कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेप में संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही के दुर्गेश यादव पहला, कुंवर सिंह महाविद्यालय बलिया के पंकज कुमार यादव दूसरा तथा किसान पीजी कॉलेज रक्सा के रितेश सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किए। अव्वल आए सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार सिंह ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। सचिव डॉ. विजय नारायण सिंह उर्फ गोपाल जी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को अंग वस्त्रम, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर संयोजक डॉ फूल बदन सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ विवेक सिंह, प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह, रामजी सिंह राजेश सिंह, प्रदीप मिश्रा के आदि रहे।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें