नगर के शहीद पार्क चौक परिसर में अतिक्रमण हटाने के बाद अपने सामानों को सुरक्षित करता दुकानदार।
- फोटो : BALLIA
बलिया। लंबे समय के बाद नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शहीद पार्क चौक- सिनेमा रोड से लगायत हनुमानगढ़ी मंदिर तक जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। अतिक्रमणरोधी अभियान के दौरान टीम ने जब्ती की कारवाई भी की। नपा की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अचानक चले अभियान से और तोड़फोड़ से वहीं दुकानदारों में रोष दिखाई दिया। इस अभियान के तहत सिनेमा रोड स्थित आधा दर्जन दुकानों को तोड़ा गया। इस दौरान नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, सनी, प्रमोद सिंह, राजाराम रावत के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।