फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सूची से 30 स्कूलों का नाम कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 62 आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 30 परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया है। 22 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति बोर्ड को भेजने का निर्णय किया है। हालांकि, इसके पूर्व नए परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों की एसडीएम और संबंधित क्षेत्राधिकारियों से जांच कराने का भी निर्णय लिया है। यह निर्णय सोमवार को हुई जिला परीक्षा समिति की बैठक में हुआ।
विज्ञापन

पूर्व में बोर्ड द्वारा 214 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि 11 विद्यालयों को डिबार करते हुए तीन स्कूलों की मान्यता भी वापस ली गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब जिले में कुल 206 केंद्र रहेंगे। जहां कुल एक लाख 59 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देगें। डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी स्तर पर चल रही जांच में किसी केंद्रों को लेकर शिकायत आएगी तो उसे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। बताया कि एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची को बोर्ड को प्रेषित कर दिया जाएगा।
कल होगी जिला परीक्षा समिति की बैठक
जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को पुन: जिला परीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शाम पांच बजे से होगी। इसमें सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक समेत परीक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें