फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पांडेय काे किया नमन

Fri, 30 Jan 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगे आजादी के महानायक शहीद मंगल पांडेय की 184वीं जयंती जनपद के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाई गई। कहीं पर गोष्ठी, तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  लोगों ने मंगल पांडेय को नमन कर उनके बलिदान को याद किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के नगवां इंटर कालेज में मंगल पांडेय की जयंती के मौके पर मंगल महोत्सव का आयोजन कर विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षकों, उत्कृष्ट छात्रों एवं आगंतुक अतिथियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। मंगल महोत्सव के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद्र राम ने कहा कि मंगल पांडेय ने स्वतंत्रता के संग्राम में प्रथम आहुति देकर देश को आजाद कराया और अंग्रेजों के खिलाफ भारतीयों को जगाया।

 उनके नाम से नगवां में संचालित इंटर कालेज की छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक सौभाग्यशाली हैं। विद्यालय की अर्चना खरवार, अंजलि सिंह, माधुरी और कल्पना सिंह ने संयुक्त से रूप से स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रबंधक डा. बृकेश कुमार पाठक, प्रधानाचार्य रवि राय ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डीआईओएस शिवचंद्र राम ने मंगलवृक्ष लगाया।
विज्ञापन

मुख्य रूप से जिला युवा कल्याण अधिकारी देवी दत्त सिंह और माध्यमिक शिक्षा के लेखाधिकारी अशोक कुमार मिश्र, विवेकानंद सिंह, संजय कुमार पांडेय, मणिराम शर्मा, छोटेलाल पाठक, हरेंद्र चौबे आदि लोग उपस्थित रहे। महोत्सव की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय और संचालन विजय बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षक पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युमभन सिंह, गोपाल जी शर्मा, श्रीकांत चौबे, लालबच्चा ठाकुर, उमाशंकर शुक्ल, शैलेश दूबे, अवध बिहारी चौबे, उदय नारायण तिवारी, चंद्रकुमार पाठक, विजय बहादुर सिंह आदि लोगों को  स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें