फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मी की पत्नी फंदे से झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। नगर पंचायत मनियर के कंप्यूटर ऑपरेटर की पत्नी ने सोमवार को सुबह फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें दो दिन पहले पंचायत हुई थी। कंप्यूटर ऑपरेटर नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता का चचेरा भाई है। मायके पक्ष ने मृतका के आवास पर जमकर हंगामा किया और तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मनियर कस्बे के बड़ी बाजार निवासी श्रवण कुमार गुप्ता की पत्नी नेहा गुप्ता (24) ने सोमवार की सुबह करीब 7.45 बजे फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त पति शौचालय में था। उसके माता-पिता नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने गए थे। श्रवण जब शौचालय से बाहर आया तो देखा की पत्नी नेहा फंदे से लटक रही है। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और सभी ने मिलकर नेहा को नीचे उतारा। उसे पास के डॉक्टर के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार गुप्ता निवासी मोहम्मदपुर थाना नगरा की लड़की नेहा की शादी श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता के साथ दिसंबर 2020 में हुई थी। मायके पक्ष की उपस्थिति में सीओ बांसडीह राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ मनियर आरआर यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नेहा गुप्ता के पिता मनोज गुप्ता ने मनियर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि परिजन दहेज के लिए हमेशा उत्पीडन करते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। मनियर थानाध्यक्ष आरआर यादव ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति श्रवण कुमार गुप्ता व सास उर्मिला देवी पत्नी शिवजी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें