हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौच (बाबूबेल) गांव में रविवार की देर शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने देर रात मायके वालों की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बाबूबेल गांव के चंदन कुमार राम की शादी थाना बांसडीह कोतवाली के किर्तुपुर निवासी रामनाथ राम की पुत्री झुन्नी से 2019 में हुई थी। झुन्नी देवी (26) पत्नी चंदन कुमार राम की रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का एक डेढ़ वर्षीय पुत्र आर्यन है। सूचना पर देर रात पहुंची मृतका की भाभी संगीता देवी ने तहरीर दी। उनका कहना था कि शादी के कुछ माह बाद पति 50 हजार रुपये व एक गाड़ी की मांग करने लगा। इसके लिए वह अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। रविवार को मृतका ने अपने भाभी के मोबाइल पर फोन करके मारपीट करने की बात कही थी। देर शाम झुन्नी की मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।