फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुका था सरसो कटवाने के लिए, हो गई सड़क हादसे में मौत-

विज्ञापन
विज्ञापन
दयाछपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के टाड़ी गांव निवासी श्रवण कुमार यादव की बुधवार देर रात मून छपरा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सरसों कटवाने के लिए रुके थे। श्रवण मुज्जफरपुर बिहार में कुली थे। एक सप्ताह के लिए वह गांव आए थे। बुधवार को उन्हें लौटना था। किसी के कहने पर सरसों काटने के लिए रुक गए और दो दिन बाद जाने का फैसला किया। बुधवार शाम श्रवण ने पिता रामजी यादव से मूनछपरा में एक दोस्त से मिलकर आने की बात कही। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे। इसी दौरान रेवती थाने से श्रवण की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। पत्नी रंजना देवी फूट फूट कर रोने लगी। मां विद्यावती बेहोश हो गई। पिता रामजी गिर गए। पिता की मौत से अनजान श्रवण की पुत्री कभी दादी तो कभी मां को देख पूछती की आखिर हुआ क्या है। उन्हें तीन बेटियां हैं। परिजनों को इनकी भविष्य की चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें