फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में युवती की हत्या: घर में घुसकर बदमाशों ने सिर में मारी गोली, सुबह-सुबह गांव में मची खलबली

Mon, 28 Aug 2023 09:19 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के रामपुरचिट गांव में सोमवार अलसुबह बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवती के सिर में गोली मार दी। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। वारदात का कारण साफ नहीं है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे बलिया एसपी एस आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले से सनसनीखेज घटना की जानकारी सामने आई है। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव में सोमवार अलसुबह युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुली तो घर के आंगन में युवती का लहूलुहान शव मिला। सुबह-सुबह घटी घटना से गांव में खलबली मच गई। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सूचना पाकर एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी युवती

रामपुरचिट गांव निवासी हरेंद्र यादव की बेटी गुड़िया यादव (25) परिवार के साथ घर में थी। सावन के अंतिम सोमवार की पूजा के लिए वो अलसुबह ही उठ गई थी। करीब चार बजे गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुली। कमरे से बाहर निकले तो देखा कि तीन लोग दीवार फांद रहे हैं। आंगन में गुड़िया निढाल पड़ी थी। उसके सिर के चिथड़े  उड़ गए थे। अंधेरा होने के कारण बदमाशों को कोई पहचान नहीं सका। 
ये भी पढ़ें: कार सवार युवक पर स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर

विज्ञापन

गुड़िया कुमारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सदर अशोक मिश्रा, थाना प्रभारी आरएस नागर पहुंचे और  परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। युवती स्नातक उत्तीर्ण थी। वो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। 
विज्ञापन

युवती की हत्या से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार वाले घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। तीन के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है।  कई बिन्दुओं पर जांच पड़ताल और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का पता कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें