मालदा से बिहरा जाने वाले मार्ग पर नहर में गिरकर 45 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सुबह नहर में शव देख क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद