फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बीस वर्षों से फरार चल रहे हत्यारोपी बिहार पुलिस के जवान को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के जघन्य मुकदमे में लगभग 20 वर्ष से फरार चल रहे पूर्व पुलिस के जवान को स्थानीय पुलिस ने तमंचे के साथ दियारे क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है। बुधवार को प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश कश्यप गश्त कर रहे थे। उसी बीच मुखबिर की सूचना पर सीसोटार दियारा में घेराबंदी कर बिहार में फरार चल रहे अभियुक्त जय प्रकाश राय निवासी अमरपुर थाना दरौली जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार किया। उसे बिहार पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। पूछताछ में बताया की बिहार पुलिस में नौकरी करता था वर्ष 2003-04 में एक विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति कन्हैया राय व एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पकड़े जाने के डर से यूपी के विभिन्न शहरों में वेश बदलकर रहता था। पुलिस ने बताया की आज एक व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से बिहार जाने के फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें