फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों में पशु मेला से नगरपालिका ने कमाए 1.18 लाख

विज्ञापन
दरी मेला के नंदीग्राम में आकर्षण का केंद्र बने शोकन व धवर बैल। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के नंदीग्राम में पशुओं की आमद धीरे-धीरे तेज हो रही है। हालांकि छठ महापर्व के चलते पड़ोसी राज्य बिहार से आने वाले व्यापारियों का सिलसिला अभी शुरू नहीं हुआ है, जिससे मेला में आए पशु व्यापारी मायूस है। बावजूद इसके नंदीग्राम में गाय, बैल, घोड़े के साथ ही खच्चर की खरीदारी ने गति पकड़ी ली है। मंगलवार को मेले में 11 लाख का घोड़ा और एक लाख बीस हजार की बैलों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। नगर पालिका को बीते पांच दिनों में मेले से करीब एक लाख 18 हजार तीन सौ रुपये की आय हुई है। पशु व्यापारियों को छठ बाद मेला में चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है। मेले में पांचवें दिन भी नंदीग्राम में पशुओं के साथ पशु व्यापारियों के आने का क्रम जारी रहा। जिले के ग्रामीण अंचलों समेत पड़ोसी राज्य बिहार के गया, पटना, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, समस्तीपुर, छपरा, बक्सर, हाजीपुर आदि जिलों से पशु व्यापारी मेले में पशुओं की खरीदारी के लिए आए हैं। पड़ोसी जनपद गाजीपुर, मऊ, देवरिया और आजमगढ़ से भी पशुओं के खरीदार पशुओं को निहारते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें