फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक आस्था का महापर्व आज, सज-धज कर तैयार हुए घाट

विज्ञापन
नगर के रामलीला मैदान स्थित छठ घाट के पोखरा की रंगाई करता मजदूर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को को लेकर शहर से लेकर गांव तक का माहौल भक्तिमय हो चुका है। घरों में लोक आस्था से पर्व से जुड़े गीत गूंज रहे हैं। घाटों पर वेदी बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। लाइटिंग आदि का कार्य अंतिम दौर में है। मंगलवार को खरना व्रत का पारण करने के बाद व्रति महिलाओं ने निराजल व्रत के साथ बुधवार को पहला अर्घ्य देने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। इससे पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर में करीब 30 घाटों को छठ पूजा को लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से चिह्नित किया है। सफाई से लेकर प्रकाश तक की व्यवस्था हो रही है। नगर परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अधिक पानी वाली जगहों पर बांस से बैरिकेडिग की जाएगी। हालांकि छठ घाट पर अभी भी अव्यवस्था की स्थिति है। इनमें मुख्यत: बालेश्वर घाट पर बने घाट अभी नगर पालिका मिट्टी भराई का कार्य करा रही है। इसके अलावा महावीर घाट स्थित छठ घाट पर सजाने क्रम जारी है। बेदुआं मोहल्ले में आजाद नवयुवक संघ तथा राजपूत नेवरी के शक्ति सेवा समिति के कार्यकर्ता भी छठ घाट की साफ-सफाई और सजाने में तल्लीन दिखे। नगर में टाउन हाल, रामलीला मैदान, भुगृ मंदिर परिसर में भी तैयारियां जोरों पर है। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी तैनात कर रखा है। व्रतियों की सुरक्षा के लिहाज शहर के सभी प्रमुख छठ घाटों पर बैरेकेटिंग कराई गई है। इसके अलावा व्रतियों की सहुलियत के लिए प्रकाश की भी व्यवस्था भी नगर पालिका प्रशासन और संबंधित समितियों द्वारा की गई है। इसके अलावा पुलिस ने भी महापर्व के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रुप देते हुए सभी थानाध्यक्षों को सर्तक रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें