फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विभिन्न मांगों को लेकर पालिका कर्मियों ने कार्यालय बंद कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के बैनर तले नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय में तालाबंदी कर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

धरनारत कर्मचारियों का कहना है कि राज्य वित्त से माह दिसंबर 2023 से माह जुलाई 2024 तक कुल 18,84,12,420 रुपये प्राप्त होने के बाद भी कर्मचारियों का बकाया पीएफ व एमपीएस में अब तक जमा नहीं किया गया है। यही नहीं वर्तमान में सेवानिवृत्त किसी कर्मचारी को उनके देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि राज्यवित्त से प्राप्त धनराशि दिसंबर 2023 से जुलाई 2024 तक का व्यय का हिसाब संगठन को उपलब्ध कराया जाए।
प्रभारी लेखाकार का कार्य किसी केंद्रियत सेवा के कर्मचारी से लिया जाए। लेखाकार के लिए निदेशालय को मॉग पत्र भेजा जाए। कार्यालय में विगत पांच वर्ष के दौरान कंप्यूटर, डेस्कटॉप, लेपटाप, हार्डवेयर प्रिंटर आदि की आपूर्ति कितनी संख्या में की गई है और कहा-कहां लगाया गया है इसकी जानकारी संगठन को दिया जाए। कर्मचारियों ने धरने की सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने धरनारत कर्मचारियों से वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों का धरना समाप्त हो गया। धरना सभा में भारतभूषण मिश्र, निजामुद्दीन, किशुन रावत पिंटू, कृष्ण राघव मिश्र, भीम रावत, रिंकू कुमार, मनोज कुमार रावत, राजेश राम, प्रमोद कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें