फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नगरपालिका की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
शहर के कासिम बाजार में अतिक्रमण हटाती नगर पालिका टीम। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर में सड़क किनारे पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ गठित टीम मंगलवार को दोपहर बाद पानी टंकी से लेकर शहीद पार्क तक अतिक्रमण हटाने के लिए ईओ सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम बुलडोजर संग सड़क पर उतरी। अभियान की खबर पर अधिकतर दुकानदार पटरी से सामान को खुद समेट लिया था। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

कासिम बाजार मार्ग पर टीम ने मकान बनाने के लिए पटरी पर रखे बालू व अवैध रूप से लगाने वाले सब्जी दुकानदारों को हटवाया। नाली पर मलवा रख कर जाम करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जाम के कारण मोहल्ले में जलजमाव की शिकायत आ रही थी। कासिम बाजार चौराहे के पास नाली पर बने पक्के निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा। बड़े दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नजर अंदाज कर टीम आधे घंटे में अतिक्रमण अभियान निपटा वापस पानी टंकी लौट गई।
नगरपालिका की इस कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले एक भी दुकानदार या भवन स्वामी के खिलाफ चालान नही काटा गया। टीम में जेई शशि सिंह, अभिनव पटेल, एफएआई नदीम, प्रवीण सिंह सहित आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें