फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुंबई पुलिस भी कर रही जिला जज को धमकी देने वाले की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज अशोक कुमार को फोन पर उनके लड़के के एनकाउंटर की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी को मुंबई पुलिस भी तलाश कर रही है। आरोपी ने जिस व्हाट्सएप नंबर से फोन किया था, उसकी डीपी पर मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी की फोटो लगी है। आरोपी इसके पूर्व भी कई लोगों को धोखाधड़ी को लेकर फोन कर चुका है। फोन कॉल न कर आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल किया है, इसलिए पुलिस को उस तक पहुंचने में थोड़ा समय लग रहा है। पुलिस सर्विलांस टीम के तेज तर्रार जवान आरोपी की शिनाख्त में जुटे हैं। बाहर के एक्सपर्ट की सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख मामले की गहनता पूर्वक जांच पड़ताल कर रही है। धमकी मामले के बाद जिला जज के आवास से लेकर कचहरी तक पुलिस पीएससी के जवान मुस्तैद हैं। हर आने जाने वाले की निगरानी की जा रही है। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया की फोन करने वाले आरोपी की शिनाख्त में टीम जुटी हुई है। बहुत जल्द सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें